{"_id":"6af2114916023e01d5063bb3","slug":"farmer-dies-after-being-crushed-when-his-tractor-overturns-family-plunged-into-mourning-on-a-festival-day-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134513-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर पलटने से दब कर किसान की मौत, त्योहार के दिन परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर पलटने से दब कर किसान की मौत, त्योहार के दिन परिवार में छाया मातम
Tue, 10 Nov 2026 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे बिलारी-आसफपुर रोड पर थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मिठनपुर मौजा के निकट ट्रैक्टर पलटने से दब कर किसान जयवीर की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में दिवाली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गुरसरी निवासी जयवीर सिंह (50) शनिवार की रात अपने ट्रैक्टर की सर्विस कराकर बिलारी से लौट रहे थे। जैसे ही वह थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव मिठनपुर मौजा के निकट पहुंचे, तभी उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में जयवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जयवीर सिंह को खाई से निकालकर सीएचसी बिलारी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहजोई भेज दिया। मृतक अपनी पत्नी रीना देवी, दो बेटे प्रशांत और अभय, पुत्रवधू पूजा का रोते बिलखते छोड़ गया है। त्योहार के दिन अचानक हुई इस घटना से ग्रामीण गमगीन हैं। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की आंखें नम हो गईं। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।