Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In Narkhi, miscreants vandalized a 40-year-old idol of Lord Hanuman.

Firozabad News: नारखी में अराजक तत्वों ने खंडित की 40 वर्ष पुरानी हनुमानजी की मूर्ति

Tue, 10 Nov 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 10 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
In Narkhi, miscreants vandalized a 40-year-old idol of Lord Hanuman.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
नारखी (फिरोजाबाद)। फरिहा-नारखी मार्ग पर खेत में स्थापित करीब 40 साल पुरानी हनुमान जी की मूर्ति को अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस मंगलवार को नई मूर्ति स्थापित कराने का आश्वासन दिया है, इसके बाद स्थिति शांत हुई।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सोम प्रताप सिंह, भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजा और मुकेश सहित ढोकला व आसपास के गांवों के तमाम ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के समक्ष मूर्ति खंडित करने वाले उपद्रवी तत्वों की तुरंत पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सोम प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस जल्द से जल्द आरोपी का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई नहीं करती है, तो बजरंग दल की ओर से थाने पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है कि मंगलवार को उसी स्थान पर विधि-विधान के साथ नई मूर्ति स्थापित कराई जाएगी। सीओ शेखर सेंगर ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस आश्वासन के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed