फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   demonstraion

चार स्थानों पर चोरों का धावा

Sat, 13 Dec 2014 12:31 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 13 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
demonstraion
एक ही रात में चार चोरियों से मोहल्ला सरस्वती विहार के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

गुरुवार की रात पहली घटना मोहल्ले सरस्वती विहार निवासी नन्हेंलाल के घर हुई। गृहस्वामी ने बताया कि वह परिवार समेत बाहर गए थे। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला पड़ा था। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखे एक हजार रुपये, जेवर, बर्तन और कपड़े समेत लगभग 25 हजार का सामान चोरी कर ले गए। दूसरी घटना में चोर इसी मोहल्ले के किशन लाल की छत पर लगा सोलर पैनल चुरा ले गए। इसी मोहल्ले के दिनेश चंद्र के घर नकब लगाने की भी कोशिश की। मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी शिक्षक ओमप्रकाश सिंह की बाइक घर के बाहर से चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरा को अपना निशाना बनाया। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुम्मेर लाल ने बताया कि चोर विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर बर्तन, कुकिंग गैस के सिलेंडर और राशन चोरी कर ले गए।
सभी घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, मोहल्ला सरस्वती विहार के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज न करने और मोहल्ले में गश्त न होने से क्षुब्ध होकर पुलिस के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में नन्हे लाल, दिनेश चंद्र, किशन लाल, रामप्रताप, विजय कुमार, रामलली, सियाराम, वीरपाल और अशोक कुमार समेत तमाम लोग शामिल थे। 
विज्ञापन

एसबीआई शाखा में चोरी का प्रयास
मझोला। मझोला चीनी मिल के मेन गेट के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक में चोरों ने मेन गेट का ताला काटने का प्रयास किया, लेकिन चीनी मिल के सुरक्षा गार्ड के शोर मचाने पर चोर कामयाब नहीं हो सके और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा चीनी मिल के मुख्य गेट से करीब 20 मीटर दूर स्थित है। गुरुवार की रात मकान की छत से चोर बैंक प्रांगण में घुस गए। चोर बैंक के मुख्य गेट का ताला तोड़ रहे थे। इसी बीच खटपट की आवाज हुई। मिल गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आवाज लगाते हुए जब शोर मचाया तो चोर भाग निकले। बैंक शाखा पर रात में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहता है। बैंक के अंदर व बाहर लगे सीसी कैमरे भी काफी दिनों से खराब पड़े हैं। अगर चीनी मिल गेट पर सुरक्षा कर्मियों को आहट न हुई होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed