फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Democracy fighter died after falling from roof

छत से गिरकर लोकतंत्र सेनानी का निधन

Sun, 09 Oct 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 09 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Democracy fighter died after falling from roof
छत से गिरकर लोकतंत्र सेनानी का निधन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
शनिवार सायं छत पर टहलते समय पैर फिसलने से गिरकर घायल हुए लोकतंत्र सेनानी कृपाराम श्रीवास्तव का निधन हो गया। रविवार को सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भारतगंज निवासी 75 वर्षीय कृपाराम श्रीवास्तव अपने भतीजे सुनील कुमार के साथ रहते थे। शनिवार की शाम वह छत पर टहल रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से छत से गिर गए। घर वाले उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया। बरेली जाते समय रास्ते में उनका निधन हो गया। इस पर घरवाले शव घर ले आए। उनके भतीजे सुनील कुमार ने बताया कि वह अविवाहित थे। देश सेवा में कई बार जेल भी गए। उन्होंने मीसा आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। इसके लिए प्रदेश सरकार ने उन्हें सम्मानित भी किया था। रविवार को पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पुलिस ने उन्हें सलामी दी। विधायक रामसरन वर्मा समेत कई लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed