फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deceived 2.80 million, claiming the gold bras

पीतल को सोना बताकर 2.80 लाख ठगे

Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
दो जालसाज युवक पीतल के सिक्कों को सोने का बताकर एक फार्मर से 2.80 लाख रुपये ठग ले गए। फार्मर को पीतल होने तब हुई जब वह सिक्के बेचने को सर्राफ के पास पहुंचा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम चकपुर निवासी जसवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम ढकिया केसरपुर निवासी शिशुपाल से उसकी पुरानी पहचान है। 21 दिसंबर 2016 को शिशुपाल अपने साथ दिल्ली के रोहिणी नार्थ बेस्ट क्षेत्र के सैक्टर-7 नहटपुर निवासी जितेंद्र को लेकर जसवीर के घर पहुंचा। उसे शिशुपाल और उसके साथी ने 300 सोने के सिक्के दिखाए, जिसके बदले 2.80 लाख रुपये देने को कहा। लालच में आकर जसवीर ने हामी भर दी। दो दिन बाद शिशुपाल और उसका साथी दुबारा उसके घर पहुंचे और तीन सौ सिक्के देकर तय हुए 2.80 लाख रुपये गए। जसवीर के मुताबिक पुरानी पहचान होने के कारण उसने कोई जांच पड़ताल नहीं की। तीन दिन पहले वह सिक्के बेचने के लिए पीलीभीत गया। जहां चेक करने पर सर्राफ ने सिक्के पीतल के बताकर खरीदने से मना कर दिया। उसकी बात सुनकर जसवीर के होश उड़ गए। इसके बाद उसने थाने जाकर तहरीर दे दी इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed