{"_id":"dac5970a1af9dacb7a0b041b01958444","slug":"death-of-the-child-drowned-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबकर बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में डूबकर बच्चे की मौत
दियोरिया/पीलीभीत।
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव बकैनिया
विज्ञापन
दीक्षित निवासी सुरेंद्र कुमार पाल के इकलौते आठ वर्षीय पुत्र आशीष की
सोमवार को सुबह नहर में डूबकर मौत हो गई है।
गांव बकैनिया दीक्षित निवासी सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र आशीष कुमार सोमवार को सुबह लगभग नौ बजे गांव के कुछ बच्चों के साथ पड़ोस में स्थित नहर के पास खेलने गया था। खेलने के दौरान पैर फिसल जाने से वह नहर में चला गया जहां उसकी डूबकर मौत हो गई।
साथ के बच्चों ने डर के मारे मामले की सूचना सुरेंद्र कुमार के घर पर नहीं दी और अपने अपने घरों में जाकर छिप गए। दोपहर में गांव के कुछ लोग नहर के किनारे स्थित अपने खेतों पर गए, तभी उन्होंने नहर में उतराता एक बच्चे का शव देखा। ग्रामीणों ने शव नहर के बाहर निकाला। इस बीच गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए थे। सुरेंद्र पाल ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र आशीष कुमार के रूप में की। सुरेंद्र पाल शव को अपने घर ले आए।
शव आते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां ममता देवी और बहन सलोनी देवी का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है। दोपहर बाद गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी होने पर उसके अधिकांश रिश्तेदार भी आ गए थे। आशीष गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था।