{"_id":"6af36192dcfac5ae66020e3d","slug":"one-lakh-stolen-from-shop-cash-box-in-broad-daylight-kannauj-news-c-214-1-knj1008-159055-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दिनदहाड़े दुकान की गोलक से एक लाख चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दिनदहाड़े दुकान की गोलक से एक लाख चोरी
विज्ञापन
कन्नौज। टेलीकॉम दुकान की गोलक में रखी एक लाख की नकदी चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप है।
मोहल्ला शिवाजीनगर सरायमीरा निवासी मनोज कुमार राठौर ने बताया कि उनके घर में ही नीचे टेलीकॉम की दुकान है। रविवार दोपहर तीन बजे वह घर के अंदर खाना खाने चले गए। आरोप है कि इसी बीच एक युवक दुकान में घुसा और गोलक में धान बिक्री व दुकान की रखी एक लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गया। जानकारी होने पर पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल किया, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद लौट गई।
आरोप है कि वह सरायमीरा पुलिस चौकी गया और संदिग्ध का सीसीटीवी में कैद वीडियो दिखाया पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। सरायमीरा चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्य ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि वह स्वयं संदिग्ध आरोपी के घर गए थे लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने पीड़ित दुकानदार से आरोपी पर नजर रखने के लिए कहा था, ताकि उसे पकड़ा जा सके। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।