फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   death

नांदपुरवा में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

Wed, 13 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 13 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
death
गांव निवासी छत्रपाल का शव मंगलवार की सुबह गांव के पड़ोस स्थित रामबहादुर के बाग में आम के पेड़ पर लटकता हुआ देखा गया। सूचना पर उसके घरवाले भी पहुंच गए। मृतक की मां सोमवती और पिता ख्यालीराम का कहना है कि उसके पुत्र ने किसी कारणवश खुदकुशी की है। जबकि पत्नी ईश्वरवती का आरोप है कि सोमवार की शाम करीब छह बजे देवर ने उसकी की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन

सूचना पर गांव के ही एक ईंट भट्टा पर काम कर रहा पति छत्रपाल घर पहुंचे और विरोध जताया तो देवर ने पति की भी डंडे से पिटाई कर दी। इससे पति बेहोश हो गए। आरोप है कि घर वाले पति को  बेहोशी की हालत में पहले गांव भीकमपुर के एक डाक्टर के पास लेकर गए। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होना बताकर इलाज करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

वहां से घरवाले पति को बीसलपुर ले जा रहे थे। गांव कैंचुआ के पास पति की मौत हो गई। आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए देवर ने घरवालों के साथ मिलकर पति के शव को पेड़ पर लटकाया है। एसओ राजेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिखर गया छोटा सा घरौंदा
छत्रपाल की मौत से उसका छोटा सा परिवार बिखर गया। पत्नी ईश्वरवती अपने दो मासूम बच्चों की परवरिश को लेकर रोती रही। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके खुदकुशी करने की घटना गांव वालों के भी गले नहीं उतर रही है। पास पड़ोस के लोगों का कहना है कि ऐसी कोई वजह नहीं थी जिससे वह यह कदम उठाता। छत्रपाल की मौत से मासूम बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed