{"_id":"5925bf5e4f1c1b9042536372","slug":"day-old-woman-s-chain-looted-on-stadium-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम रोड पर दिनदहाड़े महिला की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेडियम रोड पर दिनदहाड़े महिला की चेन लूटी
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Wed, 24 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
घ्ाटना की जानकारी देता युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी स्टेडियम रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो स्नेचरों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस को नई चुनौती दे डाली। बाजार से खरीदारी कर पति संग बाइक से घर जा रही चीनी मिल कर्मचारी की पत्नी की सोने की चेन झपट्टा मारकर लूट ले गए। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित से जानकारी करने के बाद छानबीन शुरू कर दी गई है।
निरंजन कुंज कॉलोनी के रहने वाले गुरदीप सिंह एलएच चीनी मिल में काम करते हैं। बुधवार को वह अपनी पत्नी जसवीर कौर के साथ खरीदारी करने बाजार गए थे। दोपहर करीब दो बजे बाइक से दोनों वापस घर के लिए निकले। गांधी स्टेडियम रोड पर ड्रमंडगंज कॉलेज के गेट पर पहुंचते ही पीछे से आए अपाचे बाइक पर सवार दो युवक झपट्टा मारकर जसवीर कौर की सोने की चेन लूटकर गौहनिया की ओर भाग गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह, एसआई निर्देश चौहान, वेदपाल सिंह, कस्बा इंचार्ज कनकलता भार्गव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र में था। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित से जानकारी की और छानबीन में जुट गई। दंपति सोने की चेन दो तोले की बता रहे हैं।
000
तलाशे गए सीसीटीवी कैमरे
बदमाश बाजार से दंपति का पीछा करते हुए आए थे। इसको देखते हुए पुलिस ने गांधी स्टेडियम रोड और गौहनिया चौराहा की ओर जाकर व्यापारियों से दुकान में लगे सीसीटीवी की जानकारी जुटाई। एक चिकित्सक के यहां कैमरे लगे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस फुटेज चेक करने में जुट गई है।
विज्ञापन
000
घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र का निकला है। आरोपियों की सुरागरसी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। कानूनी कार्रवाई कोतवाली पुलिस द्वारा की जाएगी। बाइक सवार लुटेरों की धरपकड़ के लिए वायरलैस कर चेकिंग कराई जा रही है।
हरगोविंद सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी