फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Damsel in fraud case Including two arrested

धोखाधड़ी मामले में युवती समेत दो गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2015 11:57 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 15 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Damsel in fraud case Including two arrested

बीमा पॉलिसी के 2.28 लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाले जाने के मामले में बरेली के कर्मचारी नगर निवासी अंकुर सक्सेना व दुर्गानगर निवासी सुनीता सिंह उर्फ पूजा को सुनगढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

मोहल्ला सुनगढ़ी की मधुबन कॉलोनी निवासी अमित कुमार अग्रवाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि 27 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन पर बताया गया कि उनकी पॉलिसी का भुगतान 2.28 लाख रुपये उनके बैंक खाते में कर दिया गया, जबकि उन्होंने अपनी पॉलिसी सरेंडर नहीं की थी। इससे उन्हें आशंका हुई और बीमा कंपनी में जाकर पूछताछ की तो उन्हें कोई अधिकारी व कर्मचारी सत्यता नहीं बता सका। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच दरोगा रहमत खां को सौंपी थी। विवेचक रहमत खां ने बताया कि मामले की जांच में पाया गया कि बरेली के मोहल्ला दुर्गानगर निवासी सुनीता सिंह उर्फ पूजा और अंकुर सक्सेना ने फर्जी आईडी के सहारे खाता खुलवाकर बीमा कंपनी के कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी कर खाते में पैसा ट्रांसफर करा लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। जिनका मंगलवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed