{"_id":"5937fb584f1c1b841c9c95c7","slug":"dabang-a-laborer-s-house-attacked-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर के घर दबंग ने बोला हमला, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर के घर दबंग ने बोला हमला, तीन घायल
Wed, 07 Jun 2017 07:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
मजदूर के घर दबंग ने बोला हमला, तीन घायल
Link Copied
ग्राम समाज की जमीन पर झोपड़ी डालकर रह रहे मजदूर से नौगवां पकड़िया गांव के दबंग ने पहले 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये देने में असमर्थता जताने पर दबंग ने साथियों संग मजदूर के घर हमला बोल दिया। लोहे की रॉड से परिवार वालों की पिटाई कर दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कोतवाली क्षेत्र के बिलगवां गांव निवासी दलित दुर्गाप्रसाद ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। तीन साल पहले वह परिवार के साथ आकर आसाम चौराहा पर ग्राम समाज की जमीन पर झोपड़ी डालकर रहने लगा। यहां पर रहने के लिए नौगवां पकड़िया गांव के प्रेमपाल ने उससे किस्तों में 50 हजार रुपये भी लिए। इसके बाद पिछले कई दिनों ने प्रेमपाल दोबारा 50 हजार की मांग करने लगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पीड़ित ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी बुधवार सुबह अपने साथियों संग घर आ धमका। गाली गलौज करते हुए पीड़ित की पिटाई शुरू कर दी। लोहेे की रॉड से वार कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर बीच बचाव कराने पहुंची पत्नी सुखदेई व बेटी प्रियंका से भी मारपीट की और धमकी देकर भाग गए। आरोपी से जान को खतरा जताते हुए पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। आसाम चौकी प्रभारी मनीराम सिंह ने बताया कि आरोपी अक्सर दबंगई करता रहता है। तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ एससीएसटी एक्ट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी प्रेमपाल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।