फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बोलेरो सवार छह बदमाश गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2015 10:50 PM IST
न्यूरिया/पीलीभीत।
न्यूरिया/पीलीभीत। Updated Wed, 18 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
crime
मैथी सैदुल्लागंज मोड़ पर लूटपाट के इरादे से खड़े बोलेरो सवार छह बदमाशों
विज्ञापन
को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से एक 315 बोर की देशी रायफल, तीन कारतूस और चाकू बरामद हुए।
पकड़े गए बदमाश बरेली के थाना नवाबगंज और हाफिजगंज क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

एसओ दलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक बोलेरो मैथी सैदुल्लागंज के पास खड़ी है। उसमें सवार पांच-छह लोग असलहों के साथ है, जो लूटपाट के इरादे से खड़े हैं।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर थाना हाफिजगंज के गांव कुदरनापुर निवासी रामपाल, नवाबगंज निवासी गुड्डू उर्फ छोटू, मुकेश, रामऔतार, सोमपाल और शरीराम को दबोच लिया और बोलेरो कब्जे में ले ली।

गुड्डू उर्फ छोटू के पास एक देशी रायफल व तीन कारतूस, रामपाल के पास चाकू बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि बदमाशों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद सभी बदमाशों का चालान कर दिया गया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों की अपराधकि कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed