फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Court on the three Complaint against

कोर्ट के आदेश पर तीन  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

Sun, 01 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 01 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Court on the three Complaint against
महिला के साथ रेप - फोटो : self
असम चौराहा से लिफ्ट देकर वाहन में बैठाने के बाद थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक दलित महिला के साथ किए गए सामूहिक बलात्कार के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। 
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि पांच मार्च 2016 को वह अपने किसी काम से शहर आई थी। शाम को घर लौटने के लिए वह असम चौराहा पर खड़ी वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी एक चार पहिया वाहन आया। वाहन में सवार लोग उसके गांव के ही थे। वाहन सवारों ने उसे यह कहते हुए कि बैठा लिया कि उसे घर छोड़ देंगे। गांव के लोग होने के कारण वह विश्वास में आकर बैठ गई। पीड़िता का आरोप है कि चालक ने जंगरौली नहर पटरी पर गाड़ी मोड़ दी। उसने जब विरोध किया तो गाड़ी में सवार अली मोहम्मद ने तमंचा निकाल लिया और उसकी कनपटी पर लगा दिया। शोरशराबा करने पर जान से मारने की धमकी दी, फिर सभी ने सामूहिक रेप किया। अस्मत लूटने के बाद आरोपी उसे जंगल में उतारकर वाहन समेत भाग निकले। वह किसी तरह से घर पहुंची और पति को घटना बताई। अगले दिन सुबह थाना सुनगढ़ी पहुंची और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन

एसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, लेकिन एसपी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पीड़िता के गांव के ही अली मोहम्मद, शाबिर और शफी मोहम्मद के खिलाफ एससीएसटी और गैंगरेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed