{"_id":"6a8dd0128854d4c72d069276","slug":"youth-dies-of-electric-shock-during-kirtan-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78346-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कीर्तन के दौरान करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कीर्तन के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाना क्षेत्र की चौधरी कॉलोनी में सोमवार रात भजन-कीर्तन के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान परविंदर के रूप में हुई है। वह आदर्श नगर में छज्जू राम रोड स्थित स्कूल के पीछे कालू चक्की वाली गली में रहता था। वह मूलरूप से गांव मोदी कटरा जिला आगरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। परविंदर टेंट लगाने का काम करता था और इसी काम के सिलसिले में वह चौधरी कॉलोनी में आयोजित भजन-कीर्तन में पहुंचा था। सोमवार रात चौधरी कॉलोनी मलेरना रोड पर भजन-कीर्तन का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान वह लाइट में परेशानी होने के चलते ठीक करने के लिए सीढि़यों पर बिना चप्पल व जूते पहने चढ़ गया। लाइट का काम करने के दौरान उसको करंट लग गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद