फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angered by being caught stealing electricity, a father and son attacked the vigilance team.

Hardoi News: बिजली चोरी पकड़े जाने से नाराज पिता-पुत्र ने विजिलेंस टीम पर किया हमला

Tue, 25 Aug 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Angered by being caught stealing electricity, a father and son attacked the vigilance team.
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के गोंंडाराव में बिजली चोरी की सूचना पर गई विजिलेंस टीम ने मंगलवार को बिजली चोरी पकड़ी। इससे नाराज मैरिज लॉन के मालिक ने अपने बेटे व एक अन्य शख्स के साथ विजिलेंस टीम पर हमला कर दिया। टीम में शामिल सिपाही की वर्दी फाड़ पूरी टीम को बंधक बनाने की कोशिश करने के साथ ही मोबाइल छीनने की कोशिश भी की गई। घटना में विजिलेंस टीम के अवर अभियंता भी घायल हो गए। पुलिस ने पूरे मामले में पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम के अवर अभियंता सरफराज अहमद मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे क्षेत्रीय अवर अभियंता अखिलेश, लाइनमैन रोशनलाल के साथ विजिलेंस टीम के निरीक्षक मनोज कुमार, दीवान राजीव कुमार, शिव शंकर यादव, किरन पाल सिंह और सिपाही विमल के साथ गोंडाराव गए थे। यहां स्थित मोनू मैरिज लॉन में बिजली चोरी किए जाने की सूचना दी। जांच के दौरान लॉन के मालिक रामलखन की मौजूदगी में बिजली चोरी पकड़ी गई। राम लखन ने अपने मकान की छत पर मीटर से जाने वाले तार को बाईपास करके चोरी से बिजली चला रखी थी।
विज्ञापन

इसकी वीडियोग्राफी करने के बाद टीम वहां से निकलने लगी तो रामलखन ने अपने बेटों शिवम और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर हमला कर दिया। दीवान राजीव की वर्दी फाड़ उसकी पिटाई की। सरफराज अहमद भी घटना में घायल हो गए। जानकारी पर बघौली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि सरफराज अहमद की शिकायत पर पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed