{"_id":"59513e584f1c1b935f8b4623","slug":"controversy-over-the-withdrawal-of-shrine-in-nakhasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल की निकासी को लेकर नखासा में विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मस्थल की निकासी को लेकर नखासा में विवाद
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मस्थल की निकासी को लेकर मोहल्ला नखासा में दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पिछले कई सालों से बंद दरवाजा खोलने की कोशिश करने पर दूसरे पक्ष के लोग जमा हो गए और इसे नई परंपरा बताकर विरोध शुरू कर दिया। इसका पता लगने पर पहुंचे अफसरों ने बातचीत कर मामला शांत कराया। एहतियातन वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नखासा में एक धार्मिक स्थल के दो गेट है। इनमें एक तरफ का गेट पिछले कई सालों से बंद है। रविवार को एक पक्ष के कुछ लोगों ने बंद पड़ा गेट खोलने की कोशिश की। इसकी जानकारी लगने पर वहीं धर्मस्थल के पास रहने वाले दूसरे समुदाय के लोग जमा हो गए और इसे नई परंपरा बताकर विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर वहां टकराव की स्थिति बन गई। विरोध कर रहे दर्जनों की संख्या में लोग सुनगढ़ी थाने जा पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत की। इसको नई परंपरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई। ईद के मौके पर विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमा तत्काल हरकत में आ गया। अफसरों को भी इसकी सूचना दे दी गई। इसके बाद एसएचओ गोपीचंद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। दोनों पक्षों से बातचीत कर विरोध कर रहे लोगों को नई परंपरा न डालने देने और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया गया। पुलिस के दरवाजा बंद कराने पर लोग शांत हो गए। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि धर्मस्थल की निकासी को लेकर शिकायत सामने आई थी। जिसको पुलिस ने मौके पर जाकर सुलझा दिया है। किसी तरह की तनाव की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन