फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Contracts fix faults Electricity Employees scorching

फाल्ट ठीक करते संविदा  विद्युत कर्मचारी झुलसा

Fri, 08 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 08 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Contracts fix faults Electricity Employees scorching
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
बिजली के पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक करते संविदा विद्युत कर्मी करंट लगने से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर में आईटीआई के निकट शिवनगर कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय धर्मेश कुमार विद्युत विभाग में संविदा कर्मी है। शुक्रवार को दोपहर उसने स्टेशन के निकट पोल का फाल्ट ठीक कराने को रामलीला सब स्टेशन से शटडाउन लिया था। इसके बाद पोल पर चढ़कर 11 हजार वोल्ट की लाइन पर प्लास लगाते ही उसे तेज झटका लगा और बुरी तरह झुलस गया। किसी तरह नीचे उतरने पर आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर विद्युतकर्मी का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। 

2013 में भी झुलसा था धर्मेश
संविदा विद्युत कर्मी धर्मेश के साथ करंट लगने की यह पहली घटना नहीं है। वर्ष 2013 में भी फाल्ट ठीक करते समय वह गंभीर रूप से झुलस गया था। करीब पांच माह के लंबे इलाज के बाद वह ठीक हो सका था। पूरी तरह ठीक होने पर कुछ समय पूर्व उसने पुन: काम शुरू कर दिया था और शुक्रवार को उसके साथ पुन: घटना हो गई।
विज्ञापन


घटना के समय लाइन बंद थी। तार में हाथ छूने से उसे बैक करंट लगा है, जिससे वह झुलस गया है। 11 हजार वोल्ट का करंट नहीं लगा है। संविदाकर्मी विभाग के अधीन नहीं आते हैं। फिर भी मानवीय दृष्टि से यथासंभव सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed