{"_id":"58e4f6d04f1c1b41485b4e04","slug":"cm-sahib-drooga-will-kill-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम साहब, दरोगा मेरी हत्या करवा देगा!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम साहब, दरोगा मेरी हत्या करवा देगा!
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में आसाम चौकी पर तैनात एक दरोगा पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पीड़िता ने न्याय की गुहार की है। सुनगढ़ी क्षेत्र के पकड़िया नौगवां गांव की रहने वाली शहाना बी पत्नी स्वर्गीय मुजीवुर्रहान ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र मेें बताया कि उसके पति का आसाम चौराहा के पास भट्टा है। इसमें पति ने उसको रहने के लिए मकान बनवाकर दिया था। आरोप है कि पति की मौत के बाद पति के कुछ रिश्तेदार उसको वहां से हटाकर कब्जा करना चाहते हैं। जिनके खिलाफ पीड़िता की ओर से एक मुकदमा सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि आसाम चौकी पर तैनात एक दरोगा आरोपियों के साथ आकर पीड़िता को बेघर करने का दबाव बना रहा है। तीन अप्रैल को दरोगा के साथ आए दूसरे पक्ष के लोगों ने असलहों के बल पर पीड़िता को धमकाया। इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित महिला ने दरोगा से खुद की जान को खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन