{"_id":"581205b74f1c1b6c1ebc1b70","slug":"close-to-eight-million-theft-of-peasant-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":" किसान के बंद मकान से आठ लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के बंद मकान से आठ लाख की चोरी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बंद मकान से आठ लाख की चोरी
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने मझोला कस्बे के वार्ड नंबर पांच के निवासी किसान राज कुमार सिंह के बंद मकान को निशाने पर लेकर वारदात को अंजाम दिया। सरिया से मेनगेट का लॉक तोड़कर भीतर घुसे। इसके बाद दो कमरों को खंगालकर 25 हजार की नकदी व जेवरात समेत आठ लाख रुपये का सामन समेट ले गए। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ जहानाबाद बीपी सिंह ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के मझोला कस्बे में वार्ड नंबर पांच के रहने वाले किसान राजकुमार सिंह का अमरिया के भूड़ा कैमोर गांव में फार्म हाउस है। बेटी दिव्यांशी लखनऊ में बैंकिंग की कोचिंग कर रही है और बेटा सिद्धार्थ उड़ीसा में नौकरी करता है। पंद्रह दिन पहले बेटी दिव्यांशी को डेंगू हो गया था। जिसके बाद से पत्नी नीलम सिंह बेटी के पास लखनऊ रह रहीं हैं। धान की कटाई कराने के लिए राजकुमार सिंह मकान को ताला लगाकर रात में फार्म हाउस पर रुकते थे। बुधवार रात को चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। लोहे की सरिया से मेनगेट पर लगा लॉक तोड़कर चोर भीतर घुस गए। इसके बाद दो कमरों के ताले तोड़कर सामान खंगाला। यहां से चोर 25 हजार रुपये की नगदी, 25 तोला सोने के जेवरात, चांदी के जेवर समेत आठ लाख रुपये का सामान समेट ले गए। गुरुवार सुबह पीड़ित के चाचा रामानंद सिंह ने मकान खुला और सामान बिखरा देख सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंचे फार्मर ने पुलिस को बताया। चोरी की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में खलबली मच गई। सीओ जहानाबाद बीपी सिंह, मझोला चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी जुटाई और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
ये सामान समेट ले गए चोर
फार्मर राजकुमार सिंह के मकान से चोर 25 हजार रुपये की नकदी, चार सोने की चूड़ी, एक हार, कान का झुमका, दो अंगूठी, दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, पेंडिल, तीन जोड़ी बाली, सात जोड़ी टॉप्स और चांदी की तीन जोड़ी पायल, सात जोड़ी बिछुए,12 चांदी के सिक्के, कमर बिछुआ, कपड़े आदि सामान है।
विज्ञापन
भीड़ के चलते काम नहीं कर सका डॉग
घटनास्थल से सुराग जुटाने के लिए पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया। फील्ड यूनिट टीम ने फिंगर प्रिंट जुटाने के लिए तमाम कोशिशें की, लेकिन फिलहाल कोई खासी सफलता नहीं मिल सकी। इधर घटना के बाद भीड़ के मौके पर पहले से जमा होने के कारण डॉग इस बार भी काम नहीं कर सका। उसको मझोला तक पहुंचने के बाद गाड़ी से उतारा ही नहीं गया।
गमछा, सरिया और मफलर छोड़ गए चोर