फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clamped down so worship The surrender in court

शिकंजा कसा तो पूजा ने कोर्ट में किया सरेंडर

Fri, 11 Sep 2015 10:42 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 11 Sep 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला इनायतगंज निवासी अभिलाष के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहीं पूजा सक्सेना पर जब शिकंजा कसा तो आरोपी पूजा ने कोर्ट में आत्मसर्मपण कर दिया। जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। इसी मामले जेल जा चुके दो आरोपियों के खिलाफ विवेचक ने शुक्रवार को आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया।  

विज्ञापन

बता दें कि शहर के मोहल्ला थान सिंह निवासी राहुल उर्फ सुनील ने अभिलाष की बहन के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। 14 जुलाई 15 को थाने में प्रेमी युगल और लड़की व लड़के पक्ष के लोगों में बातचीत चल रही थी। वार्ता के दौरान युवती का इकलौता भाई अभिलाष किसी बात से नाराज होकर घर चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने अभिलाष के पिता कृष्णगोपाल की ओर से राहुल उर्फ सुनील, उसकी बुआ रामदेवी, पूजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने अगले दिन राहुल उर्फ सुनील का चालान कर दिया था। बाद में कोर्ट ने युवती की इच्छानुसार उसे उसकी ससुराल भेज दिया था। विवेचक ओम हरि वाजपेई ने बताया कि 13 अगस्त को रामदेई को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया था। दोनों आरोपी अभी जेल में हैं, जबकि पूजा सक्सेना फरार थी। पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट लेने के साथ कुर्की की कार्रवाई शुरू की। जिस पर पूजा सक्सेना ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार उन्होंने आरोपी राहुल उर्फ सुनील और रामदेवी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed