{"_id":"b49e66728d1009762f5bc70ef64889c9","slug":"chinese-string-trapped-in-bike-rider-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायनीज मांझे में फंसकर बाइक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चायनीज मांझे में फंसकर बाइक सवार घायल
पीलीभीत
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
चायनीज मांझे की चपेट में आकर एक बाइक सवार घायल हो गया। लहूलुहान हुए बाइक सवार को अस्पताल ले जाया गया।
शहर के मोहल्ला भूरे खां निवासी अफरोज मलिक शनिवार को अपनी पत्नी शैबा मलिक के साथ बाजार जा रहे थे। इस बीच स्टेडियम रोड पर चायनीज मांझा उनके गले में आकर फंस गया। मांझे की चपेट में आते ही अफरोज की बाइक अनियंत्रित होने से गिरते-गिरते बची। बमुश्किल उन्होंने बाइक को रोका, लेकिन इससे पहले उनकी गर्दन से खून की धार बह निकली। आसपास खड़े लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गर्दन में पांच टांके लगाए। इलाज के बाद लोगों ने अफरोज को उनके घर पहुंचाया। शहर में प्रतिबंध के बावजूद चायनीज मांझे की बिक्री पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई।