{"_id":"6aa072f62dac4e0b2004a339","slug":"young-woman-climbed-a-tower-insisting-on-marrying-her-lover-came-down-after-12-hours-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-19864-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रेमी से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी युवती, 12 घंटे बाद उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रेमी से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी युवती, 12 घंटे बाद उतरी
Wed, 09 Sep 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
मऊआइमा- मोबाइल टावर पर चढी युवती, नीचे भीड और मौजूद पुलिस कर्मी
एक 20 वर्षीय युवती मंगलवार भोर करीब 30 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह अपने प्रेमी को मौके पर बुलाकर उससे शादी कराने की मांग कर रही थी। पुलिस और परिजन करीब 12 घंटे तक उसे समझाते रहे, जिसके बाद देर शाम वह नीचे उतरी।
युवती का मऊआइमा क्षेत्र के एक युवक से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने 6 अगस्त को नवाबगंज थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में आरोपपत्र दाखिल हो चुका है। युवक ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है। ग्रामीणों के मुताबिक, युवक शादी से इन्कार कर नौकरी के लिए पुणे चला गया। उसके परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है, जिसकी तारीख नवंबर में है।
इसकी भनक लगते ही युवती मंगलवार भोर 30 किलोमीटर साइकिल चलाकर प्रेमी के गांव पहुंची और मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने खुद पुलिस को फोन कर प्रेमी को बुलाने की मांग की। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 12 घंटे बाद नवाबगंज से परिजन आए और समझाने पर युवती नीचे उतरकर उनके साथ वापस चली गई। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि युवती द्वारा दर्ज कराए गए मामले में कार्रवाई की जा रही है।