{"_id":"6aa072b0d49fd10b9105c255","slug":"finance-company-agent-dies-in-hotel-allahabad-news-c-3-1-hld1039-970329-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट की होटल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट की होटल में मौत
Wed, 09 Sep 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर स्थित ओयो होटल में मृतक महेंद्र की फाइल फोटो।
भरौती गांव स्थित इफको चौकी के पास होटल सुदीप में मंगलवार सुबह एक फाइनेंस कंपनी के टीम लीडर महेंद्र कुमार भारतीय (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कमरे में अचेत अवस्था में मिले थे। पुलिस उन्हें सीएचसी फूलपुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
सरायममरेज के लोहगजरी खानपुर डांडी गांव निवासी महेंद्र कुमार भारतीय पुत्र राधेश्याम फाइनेंस कंपनी साईं समर्पण ग्रुप की प्रतापपुर शाखा के टीम लीडर थे। होटल संचालक शुभम के मुताबिक, महेंद्र सोमवार रात करीब 8:15 बजे एक महिला के साथ होटल पहुंचे थे। महिला ने सुबह करीब छह बजे होटल के रिसेप्शन काउंटर पर उनके अचेत पड़े होने की जानकारी दी। उन्होंने तत्काल सुबह 6:12 बजे डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद 6:40 बजे सरकारी एंबुलेंस 108 को फोन किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस महेंद्र को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होटल में मौजूद महिला को पुलिस अपने साथ ले गई, जिससे पूछताछ की जा रही है। फॉरेसिक टीम ने होटल पहुंचकर कमरे की जांच की। होटल संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि महेंद्र के कमरे में कौन-कौन था। सुबह किन परिस्थितियों में वह अचेत मिले। महेंद्र के दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट : हार्ट अटैक से गई जान
सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेंद्र की मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। थाना प्रभारी शेषनाथ पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
महेंद्र फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। होटल में मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी, गंगानगर
होटलों के मानकों का होगा निरीक्षण
ओयो होटल सुदीप में फाइनेंस कंपनी एजेंट महेंद्र कुमार भारतीय की मौत के बाद अब प्रशासन इन होटलों की सुरक्षा और संचालन से जुड़े मानकों की जांच की तैयारी में है। फूलपुर कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 50 से अधिक ओयो होटल हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ होटल विद्यालयों के आसपास संचालित हो रहे हैं। ऐसे होटलों की विशेष रूप से जांच कराने की मांग की गई है। प्रस्तावित चेकिंग अभियान में होटल के पंजीकरण और संचालन संबंधी दस्तावेजों के साथ ही ठहरने वाले की आईडी का सत्यापन, प्रवेश रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की जांच की जाएगी। इसके अलावा अग्निशमन उपकरण और अन्य सुरक्षा मानकों को भी देखा जाएगा।
फूलपुर क्षेत्र में संचालित ऐसे होटलों की गहन चेकिंग के लिए अभियान चलाया जाएगा। अनियमितता मिलने पर संबंधित होटल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- हीरालाल सैनी, एसडीएम फूलपुर।