{"_id":"6aa0727a694b98449c0c3f77","slug":"motorcyclist-found-injured-in-orchard-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184763-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में बगीचे में घायल पड़ा मिला बाइक सवार युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में बगीचे में घायल पड़ा मिला बाइक सवार युवक
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्चिहा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर मंगलवार सुबह एक बाइक सवार घायलावस्था में बगीचे में पड़ा मिला। कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक भी गिरी हुई मिली। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह खेत में काम करने जा रहे एक व्यक्ति की नजर बगीचे में पड़े घायल युवक पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उसको देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। घायल बाइक सवार की पहचान मुबारक निवासी कोनघुसरी अड्डा बाजार थाना नौतनवा के रूप में हुई है।
सवाल यह है कि यदि हादसा हाईवे पर हुआ तो बाइक सवार बगीचे तक कैसे पहुंचा। घायल युवक की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भिजवाया जहां युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस बाबत एसओ कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि घायल से बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही युवक के साथ घटी घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आने की उम्मीद है।