{"_id":"577aacf24f1c1b6d697fa793","slug":"children-aged-beaten-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में वृद्धा को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में वृद्धा को पीटा
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के बीच कहासुनी को शांत कराना एक 80 साल की वृद्ध महिला को महंगा पड़ गया। मामूली बात से नाराज होकर पास के युवकों ने घर में घुसकर वृद्धा की पिटाई लगा दी। बेहोशी की हालत में महिला को छोड़कर भाग गए। खेत से वापस लौटे वृद्धा के बेटे ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
जहानाबाद क्षेत्र के हैदरगंज निवासी टीकाराम ने बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर गया हुआ था। घर पर उसकी मां 80 वर्षीय कोकिला देवी और आठ वर्षीय बेटी मोरकली थी। इस बीच पड़ोस के रहने वाले एक युवक के बच्चों से उनकी बेटी की खेल खेल में झड़प हो गई। जिसमें दोनों बच्चों को डांटकर शांत करा दिया गया। इसी बात से गुस्साकर देर शाम पड़ोसी चार लोगों को लेकर घर में घुस आया। जिसके बाद किसी के न मिलने पर वृद्धा को ही पीटने लगे। महिला से मारपीट करने के बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। काम निपटाकर घर पहुंचने पर उसको घटना का पता लगा। घायल हालत में बूढ़ी मां को लेकर जहानाबाद थाने पहुंचा। जहां पुलिस को नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा। एसओ भोला सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, सख्त कार्रवाई होगी।
000
शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने लगाई क्लास
एक दिन पहले ही जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के कर्मचारियों की लापरवाही से किशोर की मौत का मामला सामने आया था। इसको 24 घंटे भी नहीं बीत सके थे कि दोबारा जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आ गई। बूढ़ी मां लेकर होमगार्ड के साथ मेडिकल कराने के लिए पहले टीकाराम जहानाबाद सीएचसी पर गया। आरोप है कि वहां सुबह आने की बात कहकर टाल दिया गया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचने पर मरीज कागजों में कमी की बात कहकर उसको देखा ही नहीं गया। मौजूद कर्मचारियों ने जहानाबाद में मेडिकल कराने की बात कह दी। महिला के बेटे टीकाराम ने इसकी शिकायत फोन पर सिटी मजिस्ट्रेट से की। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने तुरंत फोन पर डाक्टर से बात की और मरीज भर्ती करने के निर्देश दिए। हालांकि बाद में भी काफी देर तक मरीज के मेडिकल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। ऐसे में घर वाले और होमगार्ड काफी परेशान रहे।