फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chen Snecr active in city

शहर में चेन स्नैचर सक्रिय 

Sat, 26 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/ पीलीभीत।
ब्यूरो/ पीलीभीत। Updated Sat, 26 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Chen Snecr active in city
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
महिला का कुंडल नोंचा, दूसरी से चेन छीनने का प्रयास
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार की देर रात हुई घटना, पुलिस को दी गई तहरीर

शहर में चेन स्नैचर सक्रिय हैं। शुक्रवार की देर रात घर लौट रही महिला का कुंडल छीन लिया गया। इसके कुछ देर बाद ही एक अन्य महिला की चेन छीनने की कोशिश की गई। एक ही स्थान पर हुई घटना की सूचना पर काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

शहर के मोहल्ला साहूकारा निवासी फूलमती मोहल्ले के घरों में काम कर घर लौट रही थी। रात करीब नौ बजे इमली चौराहा के निकट पहुंचने पर एक उचक्के ने उनके दाएं कान का कुंडल नोंच लिया। महिला के शोर मचाने पर वह भाग गया, लेकिन कुंडल नकली होने के कारण महिला ने इस पर विशेष तवज्जो नहीं दी। इसके कुछ देर बाद ही होली मिलन से लौट रहीं व्यापारी विजय अग्रवाल की पत्नी शोभा अग्रवाल से उचक्के ने चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन उसका हाथ लगते ही महिला सतर्क हो गई और उन्होंने चेन कसकर पकड़ ली, जिससे चेन छिनने से बच गई। उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। एक ही स्थान पर कुछ समय के अंदर ही छिनैती की दूसरी घटना से लोग भी हैरत में पड़ गए और पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला एवं मोहल्ले वालों से घटना की जानकारी ली। शोभा अग्रवाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed