फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chaupi during performance Two groups of villagers clashed

चौपई प्रदर्शन के दौरान  ग्रामीणों के दो गुट भिड़े

Sun, 27 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 27 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव शादियां में शनिवार रात लगभग आठ बजे महिला कलाकारों के चौपई प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों के दो गुट भिड़ गए। एक गुट के एक युवक ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई और चौपई प्रदर्शन बीच में ही खत्म हो गया। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शादियां में शनिवार की रात लगभग आठ बजे प्राथमिक विद्यालय के पास गांव की ही महिला कलाकार चौपई प्रदर्शन कर रही थीं, जिसे देखने को काफी भीड़ जमा थी। इसी दौरान दो युवकों में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गाली गलौज और लात घूसों से मारपीट होने लगी। देखते ही देखते झगड़ने वाले दोनों युवकों के कुछ समर्थक भी मौके पर जमा हो गए। इसी बीच एक गुट के एक युवक ने दहशत फैलाने के लिए पड़ोस में ही स्थित अपने घर की छत पर जाकर तमंचे से एक फायर कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। पड़ोस में स्थित घरों के दरवाजे बंद हो गए। छतों पर खड़े हो चौपई प्रदर्शन देख रहे लोग घर के भीतर चले गए। महिला कलाकार प्रदर्शन बीच में ही छोड़कर अपने घरों को भाग गईं। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने झगड़ने और फायर करने वाले युवकों को काफी तलाशा, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed