Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Robbery of mobile phone and cash from a young man solved

Roorkee News: युवक से मोबाइल और नकदी लूट का खुलासा

Wed, 04 Nov 2026 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Robbery of mobile phone and cash from a young man solved
युवक की पिटाई कर मोबाइल फोन और पांच हजार की नकदी लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई रकम से 4200 की नकदी, मोबाइल फोन और लूट की वारदात में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव निवासी अनुज ने तहरीर देकर बताया था कि 1 नवंबर को वह सुल्तानपुर से घर जाने के लिए हनुमान चैक पर खड़े थे। वहां पहुंचे बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने जबरन उन्हें बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

फूलगढ़ - शिवगढ़ मार्ग पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की और उसके पास मौजूद मोबाइल फोन व 5 हजार की नकदी छीन ली थी। लूट और अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस फरार हुए आरोपियों की तलाश कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को चिह्नित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के ठिकानों की पहचान कर बुधवार को प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी और वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलग - अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर युवक से छीना गया मोबाइल फोन, तीनों से 4200 की नकदी और दो बाइक बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजय उर्फ बाबा निवासी सूखेड़ी थाना गंगोह जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, विशाल निवासी ग्राम भट्टीपुर थाना पथरी और विक्की निवासी ग्राम दाबकी कोतवाली लक्सर बताए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

महंगे शौक पूरा करने के लिए करते थे झपटमारी
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तीनों दोस्त हैं। महंगे शौक पूरा करने के लिए वह राहगीरों से झपटमारी और लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। छीने गए सामान को बेचकर और नकदी को आपस में बांटकर वह अपने शौक पूरे करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूर्व में की गई वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed