{"_id":"6aeb30f12a8a52f78b07ff0f","slug":"dfsgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4905793-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाजार, पार्क और सोसाइटियों के बाहर से 9 वाहन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाजार, पार्क और सोसाइटियों के बाहर से 9 वाहन चोरी
विज्ञापन
छह बाइक, दो स्कूटी और एक ई-रिक्शा ले उड़े चोर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
-- -- -
नोएडा। शहर में वाहन चोरों ने बाजार, पार्क, मॉल, कंपनियों और सोसाइटियों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाया। अगस्त से अक्तूबर के बीच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी के नौ मामले सामने आए हैं। इनमें छह बाइक, दो स्कूटी और एक ई-रिक्शा शामिल हैं। चोरी हुई बाइकों में ज्यादातर हीरो स्प्लेंडर मॉडल की हैं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-63 में विपुल मोटर्स के पास 13 अक्तूबर को खड़ी हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। इसी तरह फेज-2 थाना क्षेत्र में आठ अक्तूबर को बायोडायवर्सिटी पार्क घूमने गए युवक की बाइक बाहर से चोरी हो गई। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में गार्डन गैलेरिया मॉल के गेट नंबर-11 के पास 23 अक्तूबर की रात खड़ी स्प्लेंडर भी चोर ले गए। बरौला गांव में पांच अक्तूबर को शोई रेस्टोरेंट के पास से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी हुई।
सेक्टर-73 स्थित एंथूरियम टॉवर के गेट नंबर-तीन के पास 28 सितंबर को ऑफिस के लिए आए युवक की लॉक की हुई स्प्लेंडर प्रो बाइक चोरी हो गई। वहीं, सेक्टर-126 में 25 सितंबर को ब्लिंकिट स्टोर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर दिनदहाड़े चोरी कर ली गई। इन मामलों में पीड़ितों ने आसपास तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
स्कूटी चोरी के दो मामलों में एक घटना फेज-1 थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 स्थित कंपनी के बाहर हुई। चार अगस्त को कंपनी के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी हो गई। दूसरी घटना फेज-3 थाना क्षेत्र में होम्स सोसाइटी के पास 31 अक्तूबर को हुई। पीड़ित स्कूटी खड़ी कर सोसाइटी के अंदर गए थे और चाबी स्कूटी में ही लगी रह गई। लौटने पर स्कूटी गायब मिली। इसके अलावा सेक्टर-9 से 26 सितंबर को एक ई-रिक्शा चोरी हो गया। पीड़ित ने पुलिस के साथ आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की थी। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। इसके साथ पूरे क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है।
नोएडा में अगस्त से अक्तूबर तक 9 वाहन चोरी
नोएडा। शहर में अगस्त से अक्तूबर के बीच वाहन चोरी के नौ मामले सामने आए हैं। चोरों ने बाजार, पार्क, मॉल, कंपनियों और सोसाइटियों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाया। इन घटनाओं में छह बाइक, दो स्कूटी और एक ई-रिक्शा शामिल हैं। चोरी हुई बाइकों में ज्यादातर हीरो स्प्लेंडर मॉडल की हैं। 13 अक्तूबर को सेक्टर-63 में विपुल मोटर्स के पास से एक हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी हुई। 8 अक्तूबर को फेज-2 में बायोडायवर्सिटी पार्क के बाहर एक युवक की बाइक चोरी हो गई। सेक्टर-39 में गार्डन गैलेरिया मॉल के पास से 23 अक्तूबर की रात एक स्प्लेंडर चोरी हुई। बरौला गांव में शोई रेस्टोरेंट के पास से पांच अक्तूबर को चोर सुपर स्प्लेंडर बाइक ले गए। सेक्टर-126 में ब्लिंकिट स्टोर के बाहर 25 सितंबर को दिनदहाड़े एक स्प्लेंडर चोरी हो गई। स्कूटी चोरी के दो मामले भी दर्ज हुए हैं, जिनमें फेज-1 और फेज-3 थाना क्षेत्रों में घटनाएं हुईं। फेज-1 के सेक्टर-8 स्थित कंपनी के बाहर चार अगस्त को एक्टिवा चोरी हुई। इसके अलावा, सेक्टर-9 से 26 सितंबर को एक ई-रिक्शा भी चोरी हो गया। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो