Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   He knew where the neighbor kept the key to their cupboard, and he stole the jewelry.

Delhi NCR News: पड़ोसी की अलमारी की चाबी रखने की जगह जानता था, चुराए गहने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
-कबीर बस्ती में घर से चोरी किए थे सोने के गहने, छत पर छिपाकर रखे थे कुछ आभूषण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
पड़ोसी के घर में आना-जाना था, परिवार के सदस्यों से जान-पहचान थी और अलमारी की चाबी कहां टंगी रहती है, इसकी भी जानकारी थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर एक युवक ने घर में रखे सोने के जेवर चुरा लिए। आरोपी ने दीवार पर टंगी चाबी से अलमारी खोली और लाखों के गहने लेकर फरार हो गया। चोरी के बाद कुछ जेवर अपने घर की छत पर छिपा दिए, जबकि बाकी को बेच दिया। हालांकि, सब्जी मंडी थाना पुलिस ने ई-एफआईआर दर्ज होने के अगले ही दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुल 68.13 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं।




पुलिस के मुताबिक, मामला मलका गंज के कबीर बस्ती इलाके का है। 26 अक्तूबर को एक मकान की अलमारी से सोने और चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। 30 अक्तूबर को इसकी शिकायत मिलने पर सब्जी मंडी थाने में ई-एफआईआर दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ की निगरानी में टीम बनाई गई। उत्तर पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि जांच में पुलिस ने स्थानीय निवासी कुलदीप उर्फ रिजुल (31) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। आरोपी एसी सर्विसिंग का काम करता है और आठवीं तक पढ़ा है। उसे नशे और जुए की लत थी। इसी के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने परिचित परिवार के घर को निशाना बनाया। आरोपी ने इलाके में अन्य चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात भी कही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed