{"_id":"5905e19d4f1c1b2165440f17","slug":"chargesheet-launched-by-the-police-in-the-brutal-monis-massacre","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृशंस मोनिस हत्याकांड में पुलिस ने लगाई चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नृशंस मोनिस हत्याकांड में पुलिस ने लगाई चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया कस्बे में 21 फरवरी को हुई थी वारदात
छह वर्षीय मासूम मोनिस की हत्या के मामले में अमरिया पुलिस ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।
अमरिया कसबे के निवासी छह वर्षीय मोनिस पुत्र नईम को 21 फरवरी की सुबह पड़ोस का नजीम मियां पकड़कर पास के बंद मकान में ले गया था। जहां उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। शव की खाल उतारने के साथ ही आरोपी पर मासूम का मांस खाने को लेकर भी आरोप लगे। पब्लिक ने उसको मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद से सड़कों पर नशे के खिलाफ काफी प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसने के साथ ही आरोपी पर रासुका के तहत शिकंजा कसने का दावा किया। इसके लिए कार्रवाई की शुरुआत भी की गई। इसको पूरा नहीं किया जा सका है। पुलिस ने विवेचना कर मामले में आरोप पत्र न्यायालय में पेश कर दिया। जबकि रासुका की कार्रवाई बयानों तक सीमित रह गई। सीओ सदर निशांक शर्मा ने बताया कि प्रकरण की चार्जशीट भेजी जा चुकी है। थानाध्यक्ष के तबादले को लेकर रासुका को लेकर की जा रही कार्रवाई की गति धीमी पड़ गई है। इसकी जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।