फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Caught accused The recovered bones !

पकड़े गए आरोपियों से बरामद हुई हड्डियां!

Mon, 04 Jan 2016 11:30 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 04 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में पकड़े गए कथित शिकारियों से वन विभाग दूसरे दिन भी पूछताछ करने में जुटा रहा। आरोपियों से पूछताछ को दिल्ली से एसटीएफ की पांच सदस्यीय टीम भी सोमवार यहां पहुंच गई है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बाघ की हड्डियां बरामद होने की बात भी महकमे के अधिकारी दबी जुबान से स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन हड्डियां कहां से और कितनी मिली हैं? यह बताने से अधिकारी फिलहाल कतरा रहे हैं।

विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने शनिवार की रात एसटीएफ की सूचना पर जंगल से सटे गांव पताबोझी से दो आरोपियों क्रमश: बड़े और गयादीन को पकड़ा था। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने दोनों से पूछताछ के बाद उनके एक साल पूर्व बराही जंगल में बाघों की हत्या के मामले में उनके शामिल होने का दावा किया था। सोमवार को भी वन अधिकारी दोनों से पूछताछ में जुटे रहे। सूचना पर दिल्ली से पहुंची एसटीएफ की पांच सदस्यीय टीम ने भी दोनों आरोपियों से पूछताछ की। देरशाम तक दोनों से पूछताछ जारी थी। सूत्रों की मानें तो पूछताछ के आधार पर कुछ अन्य आरोपियों को भी वन विभाग की टीम ने उठाया है। साथ ही दो दिन से चल रही मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम पकड़े गए आरोपियों से कुछ हड्डियां ही बरामद कर सकी है।
विज्ञापन

सूत्रों का यह भी दावा है कि बरामद हड्डियां एक साल पहले मारे गए बाघ की हैं, जो जंगल में ही छिपा कर रखी गई थीं। इसको लेकर जंगल में पूरे दिन अधिकारियों और वनकर्मचारियों की दौड़भाग जारी रही। माधोटांडा पुलिस का भी सहारा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज हो सकता है खुलासा
पकड़े गए आरोपियों और उनसे बरामद हड्डियां आदि के मामले का वनविभाग मंगलवार को खुलासा कर सकता है। विभागीय अधिकारी भी इसकी तैयारी में जुटे हैं और उच्चाधिकारियों से संपर्क कर रायशुमारी की जा रही है।


शनिवार की रात पकड़े गए शिकारियों से सोमवार को एसटीएफ की टीम ने भी पूछताछ की है। पूछताछ के आधार पर उनके कुछ और साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। संभवत: मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
कैलाश प्रकाश, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed