{"_id":"3b3f679e3c10c966c39b3b54dadab9d0","slug":"catch-robbers-two-teams-formed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित
पीलीभीत
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहनिया चौराहा के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप पर लूट के प्रयास की हुई वारदात को एसपी अनिल कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने बदमाशों के पकडने के लिए दो टीमें गठित कर थानेदारों को पेट्रोल पंपों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार की रात बाइक सवार दो लुटेरों ने शहर कोतवाली क्षेत्र में ड्रमंड कॉलेज के गेट के पास स्थित पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास किया था। सेल्समैन के हाथ पर बदमाशों के झपट्टा मारने से कई नोट फट गए थे। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया था। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान और शहर कोतवाल बीके गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश की, लेकिन लुटेरों का कोई अतापता नहीं चल सका। एसपी अनिल कुमार सिंह ने घटना को गंभीरता से लिया है। एसपी ने बताया कि लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। सभी थानेदारों को पेट्रोल पंपों की कड़ी निगहबानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर शहर कोतवाल ने बताया कि पेट्रोल पंप स्वामी की ओर से उन्हें घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।