{"_id":"593fecc78664198f5d8b4757","slug":"car-rider-dies-of-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से गोला के कार सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से गोला के कार सवार की मौत
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Tue, 13 Jun 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
गोला से नैनीताल जा रही कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक ओमप्रकाश के पिता रामेश्वर की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
घटना आसाम हाइवे पर गांव मोहनपुर पेट्रोल पंप के पास हुई। कार में सवार चार लोग गोला गोकर्णनाथ से नैनीताल जा रहे थे। कार को कार स्वामी लखीमपुर के दतेली निवासी सोहन लाल चला रहे थे। इस दौरान कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कार सवार गोला गोकर्णनाथ निवासी ओमप्रकाश वर्मा (40) को छोड़कर सभी को हल्की चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें इलाज से पहले मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ओम प्रकाश वर्मा के पिता गोला के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी रामेश्वर की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।