फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   burnt

दरकते रिश्ते: कहीं पति ने पत्नी की काटी नाक तो कहीं कथित बहू ने ससुर पर डाला तेजाब

Thu, 19 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 19 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
burnt
घटना नं. 1
विज्ञापन

कथित बहू ने ससुर पर सोते समय डाला तेजाब
पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम वारनवादा निवासी जगदीश चंद्र के पुत्र दीपक ने लगभग एक साल पूर्व दो अप्रैल को गांव की एक युवती से लव मैरिज कर ली थी। कुछ दिन साथ रहने के बाद अक्तूबर में युवती दीपक को छोड़कर चली गई। इस दौरान उसने दीपक एवं उसके परिवार के खिलाफ दुराचार की तहरीर पुलिस को दी। इसका मामला ऐच्छिक ब्यूरो में चल रहा है। 14 मार्च को इसको लेकर गांव में पंचायत हुई जिसमें समझौते के प्रयास हुए लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों अपने घर चले गए। आरोप है बुधवार की रात युवती अपने मां के साथ दो अन्य लोगों की मदद से आधी रात को दीवार फांद कर युवक के घर में घुसी और कमरे में सो रहे युवक के पिता जगदीश पर तेजाब डाल दिया। तेजाब के हमले से जगदीश की पीठ, सीना, बाया हाथ और कंधा झुलस व गर्दन झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बावत जानकारी करने पर एसओ जहानाबाद धनंजय सिंह ने बताया कि जगदीश की तहरीर पर युवती व उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। कहीं मुकदमे से बचने के लिए स्वयं घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना पर भी जांच की जा रही है।


घटना नं. 2
पत्नी की चाकू से नाक काटी
पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूरिया निवासी नेत्रपाल ने बुधवार की रात अपनी पत्नी रूबी की चाकू से नाक काट दी। रूबी की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नेत्रपाल समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। थाना गजरौला के गांव सिसैया निवासी मीरा देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रूबी का विवाह चार वर्ष पूर्व नेत्रपाल के साथ किया था। विवाह में 50 हजार की नगदी और बाइक न मिलने पर रूबी को तंग किया जाता था और कई बार मारपीट भी की गई। आरोप है इसी  के चलते बुधवार की रात नेत्रपाल ने अपने परिवार जनों के सहयोग से रूबी की चाकू से नाक काट दी। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को वह लोग रूरिया पहुंचे लेकिन तब तक घर वाले फरार हो गए। मीरा देवी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी जिसपर पति नेत्रपाल, ससुर रामलाल, सास जामवती और देवर भुवनेश्वर दयाल को नामजद किया गया है। प्रभारी कोतवाल नेत्रपाल सहित नामजद चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रूबी को सीएचसी भेजा गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed