फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bolero borne assailants kidnapped by two brothers

बोलेरो सवार बदमाशों ने किया दो भाइयों का अपहरण

Thu, 04 Aug 2016 11:21 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
 गोला से पूरनपुर आ रहे दो चचेरे भाइयों का बोलेरो सवार सात बदमाशों ने शस्त्रों के बल पर अपहरण कर लिया। रास्ते में मारपीट कर एक को छोड़ दिया। दूसरे को अपने साथ ले गए। आरोप है कि बदमाशों ने फोन कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। दूसरे दिन पूरनपुर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले के गोला क्षेत्र के हंडैला फार्म निवासी सतनाम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को वह अपने चचेरे भाई कुलवंत सिंह के साथ बाइक से पूरनपुर आ रहा था। रास्ते में बोलेरो सवार सात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद शस्त्रों के बल पर अगवा कर लिया। एक बदमाश पीड़ित की बाइक लेकर चला गया। आरोप है कि पुवायां-बंडा के बीच कार सवार बदमाशों ने सतनाम को कार से उतार दिया और कुलवंत को ले गए। इसके बाद एक मोबाइल नंबर से फोन कर कुलवंत को छोड़ने के एवज में 25 लाख की फिरौती मांगी। गुरुवार शाम को पुलिस को अज्ञात बोलेरो सवार सात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला भूमि विवाद को लेकर चल रही रंजिश का निकलकर सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed