फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike riders shoplifter looted the wallets of teacher

बाइक सवार ने उचक्के ने शिक्षिका का पर्स लूटा

Thu, 19 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 19 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike riders shoplifter looted the wallets of teacher
बाइक सवार ने उचक्के ने शिक्षिका का पर्स लूटा
बाजार से खरीदारी कर लौटी शिक्षिका का नकदी से भरा पर्स बाइक सवार युवक झपट्टा मारकर छीन ले गया। निरंजनकुंज कालोनी में मकान के बाहर रिक्शा चालक को रुपये देते वक्त वारदात को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। इधर कालोनी में वारदात से लोगों में खासी नाराजगी है। कोतवाली क्षेत्र के निरंजनकुज कालोनी निवासी भूपेंद्र जोशी की पत्नी अनीता जोशी वीरांगना अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज में खेल शिक्षिका है। सुबह कालोनी के मंदिर से पीतल का लोटा चोरी हो गया था। जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। देर शाम शिक्षिका मंदिर के लिए पीतल का लोटा खरीदकर बाजार से घर पहुंची। मकान के गेट पर रिक्शा चालक को पैसे दे रहीं थी। इस बीच बीच बाइक पर सवार एक उचक्का आया और झपट्टा मारकर पर्स ले गया। शिक्षिका ने चीख पुकार मचाई, लेकिन आसपास के लोग नहीं निकले। नतीजतन बाइक सवार आसानी से भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 डायल पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शिक्षिका ने बताया कि पर्स में करीब दस से बारह हजार रुपये की नकदी थी। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि चेकिंग कर बाइक सवार की तलाश की जा रही है। आसपास के लोगों से भी उसके हुलिये के बारे में जाना जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed