{"_id":"5723a2384f1c1b5b1fa91a9c","slug":"beating-the-injured-woman-during-the-treatment-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
अनहोनी
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पहले ससुराल वालों की पिटाई से घायल हुई मोहल्ला सराय खान निवासी दिलेर सिंह की पत्नी 48 वर्षीय असविंदर कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मृतका के पिता मोहल्ला बशीर खां निवासी दिलेर सिंह की ओर से पति, सास समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला बशीर खां निवासी दिलेर सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री असविंदर कौर की शादी करीब 25 साल पहले मोहल्ला सराय खान निवासी दिलेर सिंह के साथ हुई थी। काफी दिनों से पति और ससुराल के लोग पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। पांच दिन पहले भी पति ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने पति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर घायल असविंदर कौर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मायके के लोग उसका इलाज करा रहे थे। हालत में सुधार न होने पर उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को परिवार वाले बरेली ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच असविंदर कौर ने दम तोड़ दिया। जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से पति, सास जसवंत कौर और भाभी सुरेंद्र कौर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।