फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Barkhedha chairman demands Rs 50 lakhs

बरखेड़ा चेयरमैन से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Fri, 31 Mar 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 31 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
 नगर पंचायत चेयरमैन जमील अहमद से फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। फोन करने वाला अज्ञात व्यक्ति है। रंगदारी की रकम न देने पर अजमेर शरीफ ले जाई जा रही चार बसों में सवार लोगों को जाने से मारने की धमकी दी गई है। चेयरमैन की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिय है। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को दी तहरीर में चेयरमैन जमील अहमद ने बताया कि उनके मोबाइल पर 24 मार्च को एक अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने कहा कि बरखेड़ा क्षेत्र के एक मांस कारोबारी व मनिहार ने चेयरमैन को जान से मारने की सुपारी दी है। अगर रकम नहीं दी तो चेयरमैन द्वारा अजमेर शरीफ ले जाई जा रही चार बसों में सवार लोगों को लौटने नहीं दिया जाएगा। इतना कहने के बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed