{"_id":"773f8c13b862d6cbdba36ae84b042d5d","slug":"barahi-range-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराही और माला रेंज के वनकर्मियों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बराही और माला रेंज के वनकर्मियों में मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 19 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराही रेंज में तैनात वाचर हिकमतउल्ला चार दिन पूर्व रेंज में गश्त कर रहे थे। इस दौरान माला रेंज के डिप्टी रेंजर वजीर हसन वहां से गुजरे। वाचर के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को देख डिप्टी रेंजर ने पूछताछ शुरू कर दी। इस पर दोनों में तनातनी हो गई। सूत्रों के मुताबिक डिप्टी रेंजर ने वनवाचर और उसके साथ घूम रहे व्यक्ति की पिटाई लगा दी। वाचर ने इसकी शिकायत डीएफओ और रेंज के दौरे पर वनसंरक्षक से की। इस पर वनसंरक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
वाचर की गतिविधियां भी संदिग्ध
बराही रेंज में गश्त करते समय हुए झगड़े में वाचर की गतिविधियां भी संदिग्ध बताई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार जांच में वाचर के साथ घूमने वाले व्यक्ति मैकू नाम का शिकारी बताया गया है जो पहले जेल जा चुका है।
माला से बराही क्यों पहुंचे डिप्टी रेंजर
मारपीट मामले में जहां वाचर की गतिविधियां संदिग्ध हैं वहीं यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर माला रेंज में तैनात डिप्टी रेंज वजीर हसन बराही रेंज में क्यों और किसकी अनुमति से गए थे। विभाग इस पहलू की भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
बराही रेंज में वाचर से हुई मारपीट की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट वनसंरक्षक को भेजी जाएगी।
कैलाश प्रकाश, डीएफओ, टाइगर रिजर्व