फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   attack on police

पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला, फायरिंग

Fri, 13 Mar 2015 11:31 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Fri, 13 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
attack on police
पिकअप से वध को ले जाए जा रहे प्रतिबंधित पशुओं की घेराबंदी पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर कथित जानलेवा हमला कर फायरिंग की। इससे पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने पिकअप चालक रिछा के गौंटिया वार्ड चार निवासी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार किए गए आरोपी से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद  करने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नेपाल से लखीमपुर होते हुए किच्छा और उत्तराखंड को पिकअप में भरकर वध के लिए प्रतिबंधित पशुओं को ले जाने की सूचना पर एसएसआई अमर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शेरपुरकलां के समीप घेराबंदी की। एसएसआई अमर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने अपने को घिरा समझ पुलिस पार्टी पर जान लेवा हमला कर फायरिंग की। इससे पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। मौके से रिछा के गौंटिया वार्ड चार के मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अवैध तमंचा और एक जिंदा तथा एक चला हुआ कारतूस बरामद हुआ, जबकि मौका पाकर मोहम्मद उमर का साथी बरेली के थाना इज्जतनगर के परिक्षेत्र नगरिया निवासी छोटे और सलीम भागने में सफल हो गए। पिकअप से दस प्रतिबंधित पशु बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, पशु क्रूरता, प्रतिबंधित पशु वध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्र्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार मोहम्मद उमर का शुक्रवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

0000
शातिर है गिरफ्तार हुआ आरोपी
पूरनपुर। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित पशुओं के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी मोहम्मद उमर शातिर है। उसके खिलाफ कई थानों में प्रतिबंधित पशु वध अधिनियम सहित अन्य धाराओं के अभियोग पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed