फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Artist 's home escaped , police said on TV , on the run

टीवी आर्टिस्ट के घर पर पुलिस ने दी दबिश, फरार

Tue, 08 Sep 2015 07:51 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 08 Sep 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन

टीवी आर्टिस्ट पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराने वाली किशोरी के बयानों की पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग कराई है। पुलिस ने मंगलवार को किशोरी का एक्सरे कराया। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर कलम बंद बयान कराए। उधर रिपोर्ट दर्ज होने के दूसरे दिन तड़के पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन सर्वजीत सिंह हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन

शहर की एक किशोरी ने मोहल्ला वल्लभनगर निवासी टीवी आर्टिस्ट/कोरियोग्राफर सर्वजीत सिंह पर आरोप लगाया था कि वह उनके डांस क्लासेज में डांस सीखने जाती थी। सर्वजीत ने उसे बालीवुड में लाने के हसीन सपने दिखाकर उसके साथ दुराचार किया। बाद में शादी का झांसा देते हुए करीब एक साल तक यौन शोषण किया। रविवार की रात टीवी आर्टिस्ट की पत्नी जब किशोरी के घर पहुंची और हंगामा किया, तब मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

सुनगढ़ी पुलिस ने किशोरी की ओर से सर्वजीत सिंह के खिलाफ दुराचार व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामले की विवेचना एसएसआई ओम हरि वाजपेई कर रहे हैं। विवेचक ने बताया कि मेडिकल परीक्षण कराने से पूर्व पीड़िता के बयानों की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई। मंगलवार को किशोरी का एक्सरे कराया गया है। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर कलम बंद बयान कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के घर पर पुलिस ने मंगलवार की तड़के दबशि दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed