{"_id":"6af362531deb2e1a2309b651","slug":"fire-at-a-motor-workshop-during-diwali-loss-of-50-lakh-auraiya-news-c-211-1-aur1024-154621-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दिवाली में मोटर्स वर्कशॉप में आग, 50 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दिवाली में मोटर्स वर्कशॉप में आग, 50 लाख का नुकसान
विज्ञापन
फोटो -14- वर्कशॉप के अंदर जलती कार। संवाद
दिबियापुर। दिवाली की रात थाना क्षेत्र में रेहान मोटर्स की वर्कशॉप में आग लग गई। वर्कशॉप से ऊंची-ऊंची लपटें व धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देख लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
फफूंद निवासी बबलू की रेहान मोटर्स के नाम पर वर्कशाप है। दिवाली की रात उसमें किसी तरह से आग लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। सूचना पर दिबियापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नजर बनाए रखी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। वर्कशॉप में आग लगने से शुरुआती अनुमान के मुताबिक 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वर्कशॉप में खड़े वाहन व सामान जलकर राख हो गया।
हालांकि आग पूरी तरह बुझने और वर्कशॉप का निरीक्षण होने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से दी गई जानकारी और जांच के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। उधर विकास कुंज स्थित एक टोरंटो गैस पाइप लाइन में आग लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया हालांकि आग ज्यादा तेज न होने से मोहल्ले के लोगों ने बुझा दी।
विज्ञापन
मोमबत्ती से मकान में लगी आग
औरैया। दिवाली के पर्व पर जरा सी लापरवाही एक परिवार के लिए मुसीबत बन गई। दीप जलाकर घर को रोशन करने के दौरान मोमबत्ती से मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मकान धू-धूकर जलने लगा। जैतपुर गांव में सीपू सिंह राठौर के मकान में दिवाली की शाम अचानक आग लग गई। बताया गया कि घर में जल रही मोमबत्ती से आग लग गई। शुरुआत में आग मामूली थी लेकिन देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। मकान से आग की ऊंची लपटें उठती देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आग की चपेट में आने से मकान में रखा घरेलू सामान जल गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। (संवाद)