फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   arrest

19 प्रतिबंधित पशु बरामद, तीन गिरफ्तार

Fri, 15 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 15 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
arrest
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि पशुओं से भरी एक डीसीएम पूरनपुर की ओर से बरेली की तरफ जा रही है। सूचना पर असम पुलिस चौकी इंचार्ज ने सुनगढ़ी पुलिस के साथ देवहा पुल के पास वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान असम पुलिस चौकी को क्रॉस कर आई डीसीएम के चालक ने पुलिस देखकर गाड़ी रोक दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने चालक खीरी जिले के थाना और मोहम्मदी के मोहल्ला लखपेड़ा, मोहल्ला सरैंया निवासी तालिफ व बरेली जिले के थाना देवरनियां क्षेत्र के रिछा के मोहल्ला गौटिया निवासी हसीन बंजारा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डीसीएम से 19 प्रतिबंधित पशु बरामद किए हैं। बरामद पशुओं को देवीपुरा गौशाला भेजा गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ गौवध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया। वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन



दोबारा तैनाती पाने वाले सिपाही पर उठे सवाल
असम पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाहियों पर पशु तस्करी कराने और वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोप लगे थे। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने सिपाहियों को हटाते हुए एक को भिखारीपुर व दूसरे को पूरनपुर गेट पुलिस चौकी भेजा था। पहले सिपाही ने भिखारीपुर पुलिस चौकी पर अपनी आमद दर्ज करा ली थी, जबकि दूसरा सिपाही छुट्टी लेकर चला गया था। छुट्टी से वापस आने पर दो दिन पहले सिपाही को फिर असम पुलिस चौकी पर तैनात कर दिया गया। सिपाही के तैनात होने के बाद शुक्रवार को पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ ली गई। इससे सिपाही एक बार फिर सवालों के घेरे में आकर खड़ा हो गया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सिपाही को चौकी से हटाकर अन्यत्र तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed