फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Animal smugglers tried to offer police SUV on

पशु तस्करों ने की पुलिस पर स्कार्पियो चढ़ाने की कोशिश

Sun, 24 Apr 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 24 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
 बरेली की तरफ जा रही गौवंशीय पशुओं से भरी स्कार्पियों के चालक ने रोकने का प्रयास करने पर आसाम हाइवे चौकी पुलिस को कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह गाड़ी घेरकर चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन से पांच पशु बरामद किए, इनमें एक पशु मृत अवस्था में मिला। आरोपियों के पास से दो देशी तमंचे और आठ कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने वाहन को सीज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि पूरनपुर हाइवे पर गश्त कर रही पुलिस की पेट्रोलिंग कार ने रात करीब दो बजे सूचना दी एक संदिग्ध स्कार्पियो तेजी के साथ पूरनपुर की ओर से आ रही है। सूचना पर आसाम चौकी पुलिस ने चौराहा पर बैरियर लगा दिया और बरेली की ओर डिवाइडर पर एक ट्रक खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह भदौरिया, दरोगा देवेंद्र सिंह, सिपाही उमेद कुमार, अवधेश, रहीसुल, अमित कुमार और ओमप्रकाश मिश्र ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। रात करीब 2.10 बजे आई स्कार्पियो को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार डिवाडर पर चढ़ाकर सिपाहियों को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन डिवाडर पर करीब तीन सौ मीटर दौड़ने के बाद आगे ट्रक खड़ा होने के कारण ड्राइवर को स्कार्पियो रोकनी पड़ी। तभी पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस ने लखीमपुर खीरी सदर कोतवाली के गांव झामपुर निवासी अखलाक और उत्तराखंड के कस्बा पुल भट्ठा निवासी चालक साबिर अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से 315 बोर के दो तमंचा और आठ कारतूस बरामद किए हैं। एक तमंचे की नाल में कारतूस फंसा मिला। वाहन में मृत मिले पशु का पोस्टमार्टम कराया गया है। चार जीवित पशुओं को पुलिस ने देवीपुरा गौशाला भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह भदौरिया की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed