{"_id":"10c324b91dded953dd36aa33772a9a4b","slug":"animal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में पकड़ा पशुओं का वध, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरों में पकड़ा पशुओं का वध, आरोपी फरार
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 13 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
नगर चौकी इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला कुरैशियान में लाल मोहम्मद और अफजाल के घर प्रतिबंधित पशुओं का वध होने की सूचना पर छापा मारा गया। इसमें अफजाल के घर से ढाई कुंतल मांस, तीन की खालें, पशु वध और बिक्री के उपकरण, चार मोबाइल, दो बाइक बरामद की गई। लाल मोहम्मद के घर एक कुंतल मांस, वध और बिक्री के उपकरण मिले। एसएसआई अमर सिंह ने बताया कि सोमवार को गांव शेरपुरकलां के मोहल्ला कुरेशियान में शाका व नाजिम के घर एक स्थान पर छापा मारकर 40 किलोग्राम पशु का मांस, वध और बिक्री के उपकरण बरामद किए गए। हर बार की तरह पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान तीनों घरों से आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन