{"_id":"57f7a2084f1c1be54a26fcbe","slug":"allegations-of-sexual-abuse-pretext-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके एक रिश्तेदार ने छह माह तक शारीरिक संबंध बनाए। जब किशोरी व उसके परिवार वालों ने शादी का दवाब बनाया तो आरोपी ने मारपीट की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के मजदूर ने तहरीर दे कर बताया कि एक साल से गांव के ही उनके रिश्तेदार हसीब अहमद का घर आना-जाना था। इस दौरान उसने उनकी 17 वर्षीय पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया। साथ ही शादी का झांसा देकर छह माह तक शारीरिक संबंध भी बनाए। 12 सिंतबर को परिवार वालों ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने मारपीट शुरू कर दी और शादी से भी इनकार कर दिया। यह भी कहा कि यदि वे दोबारा उनके घर आएंगे तो जान से मारे जाएंगे। पीड़ित ने आरोपी से जान को खतरा जताते हुए नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ जहानाबाद जितेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी हसीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।