फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Agreement to pressure The firing of the plaintiff's residence

समझौते का दबाव बनाने को  वादी के घर की फायरिंग

Fri, 01 Jul 2016 10:49 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
 गाली देने का विरोध करने पर युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। अब परिवारीजनों ने मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की तो उनको धमकाया जा रहा है। देर रात घर के बाहर आकर आरोपी ने साथियोें संग फायरिंग कर दहशत फैलाई। पीड़ित ने एसपी से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के कनाकोर गांव के रहने वाले सुरेश कुमार ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि 28 जून की रात उसका भाई लाल बिहारी बाजार से खरीददारी कर घर आ रहा था। शराब भट्टी के पास पहले से मौजूद गांव के ही हरवंश ने उसे रोककर गाली गलौज शुरू कर दी। मारपीट करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने लाल बिहारी के गोली दाग दी और भाग गया। जानलेवा हमला करने की धाराओं में जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज है। दो दिन बाद हालत गंभीर होने पर घायल को बरेली रेफर कर दिया गया। आरोपी के घर तीन दिन बाद भी कोई दबिश नहीं दी गई, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं। आरोप है कि गुरुवार रात आरोपी अपने साथियों संग वादी के घर के बाहर आ गया। पुलिस में दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी और कई फायर किए। असलहा लहराकर दहशत फैलाते हुए आरोपी भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा जताते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसपी मुनिराज ने एसओ जहानाबाद को मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed