फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After questioning a wife The young man picked up by police

पत्नी से पूछताछ के बाद एक युवक को पुलिस ने उठाया

Sun, 27 Dec 2015 11:16 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 27 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी सुनील कुमार मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की पत्नी निक्की से पूछताछ के बाद शहर के एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस पत्नी निक्की को दोबारा हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी सुनील कुमार मिश्रा की 19 दिसंबर को घर पर ही संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और शरीर पर मिली चोटों के बाद पुलिस ने मृतक के बड़े भाई स्वतंत्र मिश्रा की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के बाद से ही पुलिस के शक की सुई मृतक के आवास के अंदर ही घूम रही है। शनिवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी निक्की को थाना सुनगढ़ी में बुलाकर पूछताछ की थी। करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद मिले तथ्यों और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने शहर के एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी निक्की ने पूछताछ में जो बातें बताई हैं। उसकी सत्यता जानने के लिए तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस एक बार फिर निक्की को बुलाकर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

उधर, सीओ सिटी यशवीर सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर शहर के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed