{"_id":"b387136246d49d553a5955de882650b9","slug":"accident-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राला की टक्कर से किशोर की मौत, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राला की टक्कर से किशोर की मौत, कोहराम
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) के स्वर्गीय गुड्डू का दस वर्षीय पुत्र रेहान असम हाइवे पर मंगलवार दोपहर बाद सिरसा चौराहे के समीप कहीं जा रहा था। इस दौरान खुटार की ओर से अनियंत्रित गति से आए ट्रैक्टर-ट्राला से कुचलकर गंभीर घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया। जिला अस्पताल रेफर करते समय रेहान की मौत हो गई। रेहान की मौत पर उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। रेहान अपने चार भाई-बहनों में बड़े भाई चांद से छोटा और बहन फिजा, भाई इरफान से बड़ा था। ट्रैक्टर-ट्राला को पुलिस ने कब्जे में लिया है। जबकि उसका चालक हादसे के बाद भाग गया।
माधोटांडा। गांव नवदिया सुखदासपुर का 35 वर्षीय वीरपाल मंगलवार की सुबह बाइक से पूरनपुर की ओर गैस सिलेंडर भरवाने जा रहा था। रास्ते में सामने से आए ट्रक की टक्कर से वीरपाल गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले जाया गया है। पचपेड़ा-मुझा रोड पर बराही जंगल के समीप गन्ना से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में रास्ते से निकल रहे तीन साइकिल सवार बाल-बाल बच गए। हांलाकि उनकी साइकिलें दब कर क्षतिग्रस्त हो गई।